Tuesday, August 18, 2020

Jhanda geet lyrics झंडा गीत (रचनाकार:::श्यामलाल गुप्त 'पार्षद') ,संकलन :::::अरूणा कुमारी संगीत शिक्षिका, के वी मशरक

 (झण्डा ऊँचा रहे हमारा)


 

(विजयी विश्व तिरंगा प्यारा) -२
झण्डा ऊँचा रहे हमारा

सदा शक्ति सरसाने वाला
प्रेम सुधा बरसाने वाला
वीरों को हर्षाने वाला
मातृ भूमि का तन मन सारा -२
झण्डा ऊँचा रहे हमारा ...

आओ प्यारे वीरों आओ
देश धर्म पर बलि-बलि जाओ
एक साथ सब मिल कर गाओ
प्यारा भारत देश हमारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा   ...

शान न इसकी जाने पाये
चाहे जान भले ही जाये
विश्व विजयी कर के दिखलाएं
तब होए प्रण पूर्ण हमारा -२
झण्डा ऊँचा रहे हमारा ...

No comments:

Post a Comment

Tripura Petriotic song in connection with EBSB

  नोगो नोगो कलनाई, भारथ हानी बाना कूलचक हुन्फूर, कैखरानी बाना  याको याको तेलनाई भारथ हानी बाना कूलचक हुन्फूर, कैखरानी बाना  वन्दे मातरम् -- ...