ये हवा ये घटा ये फिजा चमन
आज खुशी से झूमती मगन -2
ये फिजा चमन, ये घटा पवन ओस की ये बूंदे कह रही है
आपका है स्वागतम् स्वागतम्
खुशी के इस लम्हें में गीत हम गा रहे है
प्यार भरे वादियों में भौरे गुनगुना रहे हैं
छेड़े हैं अपने मधुर तान अपने मधुर तान -2
ये फिजा चमन, ये घटा पवन ओस की ये बूंदे कह रही है
आपका है स्वागतम् स्वागतम्
खुशबु भरी बगियों से फूल हम ला रहे हैं
प्यार भरे गीतों से महफिल सजा रहे हैं
ये स्वागत आपके लिए आपके लिए -2
ये फिजा चमन, ये घटा पवन ओस की ये बूंदे कह रही है
आपका है स्वागतम् स्वागतम्
जीवन हो मंगलमय कामना हमारी है
प्यार के इन गीतों में ईश्वर की आशिष हो
ये दुआ आपके लिए आपके लिए -2
ये फिजा चमन, ये घटा पवन ओस की ये बूंदे कह रही है
आपका है स्वागतम् स्वागतम्
MP3 LINK OF THIS SONG
No comments:
Post a Comment